हरिद्वार: जनपद में अवैध खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभागों की बड़ी सख्ती से कार्रवाही करते हुवे है 18 दिसंबर 2021 को जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा जनपद के तहसील हरिद्वार के कटारपुर ओर बिशनपुर कुंडी के अतिरिक्त तहसील भगवानपुर एवम लक्सर से लगातार आ रही अवैध खनन/ भंडारण की शिकायतों के क्रम में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए गत दिवसों में क्षेत्र से अवैध खनन की शिकायतें प्रशासन को मिलने के कारण तहसील हरिद्वार] नायब तहसीलदार एवम भूवैज्ञानिक/ खनन अधिकारी द्वारा तहसील के बिशनपुर क्षेत्रो में क्रेशरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 3 क्रेशरों में शिवशक्ति ,गोमुख, एवम स्टोन को अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशो तक सीज कर दिया गया है साथ ही बिशनपुर कुंडी के पंजाब स्क्रीनिंग प्लांट को भी अग्रिम आदेशो तक सीज कर दिया गया है उक्त क्रेशरों पर लगभग 50 लाख तक जुर्माने की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई।

हरिद्वार: जनपद में अवैध खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभागों की बड़ी सख्ती से कार्रवाही करते हुवे है 18 दिसंबर 2021 को जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा जनपद के तहसील हरिद्वार के कटारपुर ओर बिशनपुर कुंडी के अतिरिक्त तहसील भगवानपुर एवम लक्सर से लगातार आ रही अवैध खनन/ भंडारण की शिकायतों के क्रम में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए गत दिवसों में क्षेत्र से अवैध खनन की शिकायतें प्रशासन को मिलने के कारण तहसील हरिद्वार] नायब तहसीलदार एवम भूवैज्ञानिक/ खनन अधिकारी द्वारा तहसील के बिशनपुर क्षेत्रो में क्रेशरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान 3 क्रेशरों में शिवशक्ति ,गोमुख, एवम स्टोन को अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशो तक सीज कर दिया गया है साथ ही बिशनपुर कुंडी के पंजाब स्क्रीनिंग प्लांट को भी अग्रिम आदेशो तक सीज कर दिया गया है उक्त क्रेशरों पर लगभग 50 लाख तक जुर्माने की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई।

इसके साथ ही जनपद के तहसील भगवानपुर में अवैध खनन में लिप्त कुबेर कुटिया एवम लक्ष्मी स्टोन क्रेशर में अवैध खनन के संदर्भ में लगभग 50 लाख रुपये के जुर्माने की कार्यवाही कर जिलाधिकारी की रिपोट प्रेषित की गई] लक्सर तहसील के हाइवे क्रेशर में भी प्रसासन द्वारा कार्यवाही कर अर्थदंड आरोपित किया ।
जनपद में लगातार अवैध खनन/ परिवहन की शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।
जनपद में अवैध खनन/ परिवहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन] पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है।
जिला खनन अधिकारी रवि नेगी का कहना है कि अवैध खनन/ भंडारण में लिप्त किसी भी खननकर्ता को नही बक्शा जायगा। इससे पूर्व भी क्रेशरों को सीज किया गया था ओर कड़ी कार्यवाही की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *