पथरी थाना क्षेत्र के रानीमाजरा से लापता संजीव मामले में पथरी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है पथरी पुलिस ने प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी है कि लापता संजीव की हत्या उसकी पत्नी अंजना ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी आपको बता दें कि संजीव 9 मई से लापता था जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और संजीव की तलाश तेज कर दी लेकिन पुलिस की शक की सुई संजीव की पत्नी अंजना पर घूम रही थी पुलिस ने अंजना से पूछताछ की तो अंजना टूट गई ओर पूरे मामले का खुलासा हो गया
प्रेमी व प्रेमिका ने की पति की हत्या
प्रेमी व प्रेमिका ने फेरूपुर में दोनों ने साथ मिलकर पति की हत्या कर दी जिसके बाद प्रेमी शिवकुमार व प्रेमिका ने पति के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर पीपलीवाला के घने जंगल में काफी अंदर जाकर फेंक दिया
प्रेमिका को सताने लगा डर
प्रेमी व प्रेमिका ने हत्या के बाद शव को पीपलीवाला के जंगल में फेंक दिया जिसके बाद प्रेमिका को फसने का डर सताने लगा अंजना ने पुनः अपने प्रेमी शिवकुमार से संपर्क किया और कहा कि शव को पेट्रोल डालकर जला दो जिसके बाद प्रेमी शिवकुमार ने शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया
पुलिस के अनुसार रानीमाजरा निवासी संजीत कुमार पिछले एक सप्ताह से घर से गायब चल रहा था। मामले में व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस को शिकायत कर व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पदार्था स्थित चर्चित कंपनी में कार्ये करता था। रविवार को पथरी जंगल से पुलिस ने व्यक्ति का अधजला शव बरामद कर लिया है।
