एक सप्ताह पूर्व हुई किसान की हत्या में एक हत्यारोपी गिरफ्तार, हत्यारे के तीन साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहार,
लक्सर। एक सप्ताह पूर्व रंजिश के चलते ऋषिपाल नामक किसान की हत्या का लक्सर पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर एक हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपी अभी तक फरार है। किसान की हत्या झगड़े का बदला लेने के लिए गोली मारकर की गई थी।
गौरतलब है कि 16 दिसम्बर को एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।जिसकी पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के गांव बालावाली गांव निवासी ऋषिपाल के रूप में की गई थी। परिजनों ने बताया था कि ऋषिपाल 16 दिसम्बर को सुबह अपने घर से कलसिया की ओर अपने खेत मे कृषि कार्य के लिए गया था।तभी रास्ते मे रोककर बाइक सवार हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने ऋषिपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ठ ने बताया कि पुलिस ने किसान की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।जांच के दौरान कई लोगों के नाम प्रकाश में आए थे पुलिस ने हत्या के मामले में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी थी बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सैदाबाद चौराहे के पास हत्या में शामिल आरोपित भागने की फिराक में खडा हुआ हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसान की हत्या का खुलासा किया गया है जिसमें चार लोग शामिल थे। पुलिस ने इनमें से अरुण पुत्र प्रताप सिंह निवासी कलसिया को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपी सोनू मोनू पुत्रगण प्रताप आकाश पुत्र कंवरपाल समस्त निवासीगण कलसिया अभी फरार चल रहे है। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस तथा मोटरसाइकल बरामद की हैं।
पुलिस टीम में
लक्सर प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट,थानाध्यक्ष खानपुर अभिनव शर्मा, उप निरीक्षक मनोज सिरोला, उप निरीक्षक गोवर्धनपुर चौकी इंचार्ज नवीन चौहान ,उप निरीक्षक मनोज ममगई, उप निरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी, यशवीर सिंह नेगी, एकता ममगई, विक्रम सिंह ,रघुवीर सिंह, अवनेश राणा, अनिल सिंह ,प्रभाकर थपलियाल ,अब्बल सिंह, शमशेर खान, आदि पुलिसकर्मियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
