आम आदमी पार्टी ने चलाया डोर टू डोर जागरूक अभियान।
लक्सर। क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशी ने डोर टू डोर जागरूक अभियान चलाया जिसमें जनता को आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र से अवगत कराया तथा गारंटी कार्ड भी प्रेषित किए गए। लक्सर विधानसभा प्रत्याशी डॉ यूसुफ ने बताया कि तीन टीमों का गठन किया गया है जो अलग-अलग जगह जाकर जनसंपर्क बनाएगी जिसमें हम सर्वप्रथम लक्सर विधानसभा के गांव लादपुर कला, रेडा खुर्द, मक्खियां कला, जैनपुर, गांव में घर घर जाकर महिला एवं पुरुषों को जागरूक किया तथा महिलाओं को एक और अन्य योजना से अवगत कराया उन्होंने बताया अगर आम आदमी पार्टी जीतकर आती है तो वह पहली गारंटी 300 यूनिट बिजली मुक्त देगी, पुराने घरेलू बिल माफ करेगी, किसान को मुफ्त बिजली देगी, हर 24 घंटे बिजली तथा दूसरी गारंटी हर घर रोजगार, 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरी, रोजगार मिलने तक हर महीने ₹500 भत्ता, प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के लिए जॉब पोर्टल ,नौकरियों में उत्तराखंड को 80 परसेंट आरक्षण एवं रोजगार एवं पलायन मंत्रालय का गठन तथा तीसरी गारंटी प्रत्येक महिला को प्रतिमाह ₹1000 पेंशन के रूप में देगी डॉ यूसुफ ने कहा यही हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। तथा जो हमारी सरकार कहती है वह कर के दिखाती है।
