बहादराबाद। वेद सिटी के पास चेरी के खेत में गुलदार के दिखाई देने से किसानो के में दहशत का माहौल
आज सुबह ज़ब ग्रामीण खेत से चेरी काटने के लिए गया तो खेत में छुपे गुलदार को देख कर उसके होश उड़ गए किसी तरह ग्रामीण किसान अपनी जान बचा कर भागा और गाँव में सूचना दी l सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में ट्रेक्टर आदि लेकर खेत में पहुचे और गुलदार को खोजने लगे l ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार खेत से बाहर निकल कर दूसरे खेतों की और भाग गया l गुलदार की दहसत के कारण किसान पशुओ के लिए चारा लाने से कतरा रहे हैं l वन विभाग को सूचित किया गया है l ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गुलदार पकड़ा नहीं जाएगा तब तक उन्हें उसका डर बना रहेगा l गुलदार के पकडे जाने के बाद ही किसान अपने खेतों में चारा लेने जा सकेंगे l