01 किलो 500 ग्राम चरस / 100 लीटर अवैध कच्ची शराब,
पथरी । पुलिस द्वारा टीम का गठन कर भिन्न- भिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया, मुखबिर की सूचना पर ग्राम दुर्गागढ़ तिराहे के पास में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त इस्तियाक पुत्र महताब निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम चरस बरामद करते हुए अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना पथरी जनपद हरिद्वार पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग दर्ज किया गया !
दूसरी ओर मुखबिर की सूचना पर ग्राम सहदेवपुर खेड़ा के पास 01 नफर अभियुक्त सरजीत सिहं उर्फ सोनी पुत्र स्व0 जसवन्त सिहं निवासी ग्राम सहदेवपुर खेड़ा थाना पथरी हरिद्वार तस्करी करते हुये उसके कब्जे 100 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गयी, अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसके विरूद्ध थाना पथरी पर आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया,
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यालय के समक्ष पेश किया जायेगा।बरामदगी का विवरण*
1- अभियुक्त इस्तियाक उपरोक्त के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम चरस व मो0सा0 UK08Y3742 हिरो होन्डा स्पलेन्डर प्लस बरामद !
2- सरजीत सिहं उर्फ सोनी उपरोक्त 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद !नाम पता अभियुक्त गण*
1- इस्तियाक पुत्र महताब निवासी मुंडलाना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार *(गिरफ्तार)* !2- सरजीत सिहं उर्फ सोनी पुत्र स्व0 जसवन्त सिहं निवासी ग्राम सहदेवपुर खेड़ा थाना पथरी हरिद्वार ! *(फरार)*
पुलिस टीम में
एसओ रविन्द्र कुमार,,उ0नि0 सुधांशु कौशिक ,उ0नि0 राजेन्द्र पंवार , उ0नि0 प्रीति नेगी , राजाराम, सुशील,सन्दीप राणा,राकेश नेगी, मनीष का सहयोग रहा।
