विकास किया है और विकास करेंगे वादे पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कमल के लिए मतदान करने की अपील की

विकास किया है और विकास करेंगे वादे पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कमल के लिए मतदान करने की अपील की,

स्वामी यतीश्वरानंद ने घर—घर जाकर विकास कार्यों को बताते हुए किसी के बहकावे में न आने की कि अपील
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने घर—घर जाकर भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों के आधार पर कमल के फूल पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव लड़ने के लिए आ जाते हैं, लेकिन उनका विकास कार्यों से दूर का नाता है। उन्होंने कांग्रेस की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 60 साल के कार्यकाल में कोई भी कार्य लालढांग और पथरी क्षेत्र में किया हो तो बताएं, अब रो—रोकर और प्रलोभन देकर जनता से वोट हासिल करने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं।
रविवार को स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रचार प्रसार करते हुए मतदान कार्यों की समीक्षा ली। उन्होंने कहा कि जनता इस बार भी मन बना चुकी है कि भाजपा की ही सरकार बनाकर विकास कार्यों को निरंतर रखा जाएगा। उन्होंने क्षेत्रों में विकास कार्य बताते हुए कहा कि हरिद्वार रोड, मॉडल डिग्री कॉलेज, दो सीएचसी, स्कूलों को उच्चीकरण कराने, गन्ने के भाव में 30 रूपये की वृद्धि, तत्काल भुगतान कराना, 100 करोड़ रूपये की पेयजल योजना, सड़कों के जाल, नदियों पर पुल एवं रपटें, तटबंध, सोलर फेसिंग तार लगवाकर फसलों को सुरक्षित कराना, पढ़ाई के लिए टैबलेट, फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाना, लक्सर रोड का चौडीकरण, गंगा स्नान घाट, मंदिरों के सौंदर्यीकरण आदि विकास कार्य कराएं। अब उनका वादा है कि विस्थापितों, वन गुर्जरों एवं अन्य सभी निवासियों को भूमि का मालिकाना हक दिलाकर उन्हें सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने का काम होगा। उन्होंने कहा कि जो भी वादे किए हैं वे सभी निभाएं और अब विकास का वादा किया है तो उन्हें भी निभाएंगे। इस दौरान क्षेत्रों के निवासी उनके प्रचार प्रसार में साथ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
चार धाम यात्रा एवं कांवड़ मेले के दृष्टिगत लोनिवि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग को  सितंबर तक सभी सड़कों को प्राथमिकता से गड्ढा मुक्त किया जाए जिलाधिकारी।
0 Minutes
Uncategorized
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद की 25 मिनी सचिवालयो एवं ग्राम पंचायतो के परिवार रजिस्टरों के डिजिटलाईजेश का लोक समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज/आपदा प्रबन्धन मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार। ज्वालापुर वन क्षेत्र गुघाल मंदिर के आस पास वाले क्षेत्र में रात्रि गुलदार गश्त करते हुए। वन विभाग की टीम कर रही है लगातार गस्त।
0 Minutes
Uncategorized
संयुक्त टीम ने शस्त्रों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। शस्त्र विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।