पथरी। क्षेत्र में कोरोना महामारी के चलते नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस्ती पथरी पुलिस

पथरी। क्षेत्र में कोरोना महामारी के चलते अथवा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नशे व अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए बडा अभियान चलाया जा रहा है पुलिस लगातार अवैध कच्ची शराब व बिक्री सूचना पर छापेमारी कर रही है पथरी क्षेत्र में लगातार अवैध कच्ची शराब के कारोबार के जोर पकड़ने पर फेरुपुर पुलिस ने भी सख्ती का रुख अख्तियार कर लिया है उसी क्रम में पथरी पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत फेरूपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने अपनी टीम के साथ गाँव भोवापुर,नई कुंडी,व बिशनपुर कुंडी आदि कई गांव में अनेक स्थानों पर छापा मारा जहाँ से 200 लीटर लाहन मिला जिसको पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है। और पुलिस ने 3 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र मदनलाल हाल निवासी भुआपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ओर 2 मौका देखकर फरार हो गए जजितेंद्र उर्फ जीता पुत्र विजेंदर निवासी ग्राम भोवापुर थाना पथरी ओर रनिया उर्फ ढिमो पत्नी जितेंद्र उर्फ जीता निवासी ग्राम भोवपुर जिनकी तलास जारी है ओर शराब माफियाओं मे हड़कम्प मच गया है। इससे पहले रविवार को पथरी पुलिस ने दस हजार लीटर लाहन को नष्ट किया था पथरी पुलिस लगातार शराब माफियाओं पर तंज कस रही है जिससे शराब माफियाओ में हड़कम्प मचा हुआ है।अवैध शराब मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त में संलिप्त लोगो की धरपकड़ हेतु लगातार पुलिस अभियान चलाए हुए हैं जसमे पुलिस को समय समय पर कामयाबी भी मिल रही है
टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक चरण सिंह चौहान उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी कांस्टेबल 443 सन्तोष कांस्टेबल 1506 कुलानंद जोशी कांस्टेबल 1574 नारायण रहे
फेरूपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने भी कार्यभार संभालते ही एकशन में नजर आ रहे हैं लगातार शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। वही शराब माफियाओं को लेकर पथरी थाना प्रभारी निरक्षक अमरचन्द शर्मा भी कच्ची शराब माफियाओं पर लगातार कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है और कहा है कि अवैध शराब की जानकारी दे जानकारी देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *