( रिपोट पहल सिंह राणा ) लक्सर शुगर मील ने किसानों को ₹40 करोड़ 50 लाख रुपए का गन्ने का भुगतान किया,
लक्सर शुगर मील ने आज किसानों की परेशानी को देखते हुए 40 करोड़ ₹50 लाख रुपए किसानों के गन्ने का भुगतान कर दिया है शुगर फैक्ट्री के जीएम अजय खंडेलवाल ने बताया कि आज हमने किसानों की परेशानी को देखते हुए उनके खातों में बकाया धनराशि डाल दी गयी है जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो उन्होंने सभी किसानों से यह भी अपील की है कि आप लोग अपना गन्ना सही तरीके से सांप कर लाए जिससे शुगर मील को कोई नुकसान ना हो सके उन्होंने यह भी कहा कि रुका हुआ बाकी गन्ने का भुगतान भी बहुत जल्द कर दिया जाएगा शुगर मील लक्सर के द्वारा किसानों का गन्ने का भुगतान किया गया है उससे किसानों को बहुत बड़ी राहत मिली।
