गांव के मेन रास्ते में गन्दे पानी से गुजरने को ग्रामीण मजबूर बीस साल बाद हाईकोर्ट के आदेश पर उप जिलाधिकारी ने मौके जाकर ग्रामीणों की सुन्नी समस्या।
लक्सर क्षेत्र के नसीरपुर कला गांव में भट्टे वाली सड़क पर पिछले 20 वर्षों से लगातार गंदा पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान है बहुत लंबे समय से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी जिसे लेकर उच्च न्यायालय ने मामले को तत्काल सुलझाने के आदेश जारी किए उच्च न्यायालय के आदेश पर हरिद्वार उप जिला अधिकारी पूर्ण सिंह राणा टीम के साथ नसीरपुर कला गांव पहुंचे और उन्होंने मामले को सुलझाने का प्रयास किया आपको बता दें कि ग्रामीणों द्वारा उच्च न्यायालय मैं दूसरी बार गुहार लगाई गई है तब कहीं जाकर हरिद्वार प्रशासन जागा पहली बार उच्च न्यायालय उत्तराखंड में 19 दिसंबर 2021 को आदेश जारी किए थे जिन्हें प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया कई हैंडपंपों का पानी खराब हो गया गांव से बाहर निकलने के लिए लोगों को इसी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था मजबूर होकर ग्रामीणों ने दूसरी बार फिर उच्च न्यायालय से मामले को लेकर गुहार लगाई 9 मार्च 2022 को एक बार फिर आदेश हुआ इस बार आदेश सख्ती के साथ किया गया आदेश मिलते ही हरिद्वार प्रशासन आनन-फानन में नसीरपुर कला पहुंचा और मामले को ग्रामीणों की मदद से सुलझाने का प्रयास किया।
उपजिलाधिकारी पूर्ण सिंह राणा ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की निकासी का बंदोबस्त करा दिया जाएगा और लोगों के सामने रास्ते में पानी भरने की जो समस्या थी वह खत्म करा दी जाएगी।
