किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कहां का है मामला देखे पूरी खबर
पथरी। गांव बादशाहपुर निवासी जगदीश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर घर में घुसकर परिजनो के साथ गाली-गलौच तथा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। किशोरी व आरोपी युवक अलग-अलग समुदाय के है। बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम को सैलून की दुकान करने वाले युवक ने रास्ते से गुजर रही किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी ने घर आकर परिजनों को घटना के बारें में बताया। परिजनों ने छेड़खानी का विरोध किया। आरोप है कि आरोपी युवक चौदह पंद्रह अज्ञात लोगों के साथ किशोरी के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ गाली-गलौच तथा मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।
वही थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
