एक बार फिर रघुनाथ मोल चर्चाओं में शिवर का दूषित केमिकल पानी सिचाई के नाले में डलने से पशु बीमार फसल खराब के चलते ग्रामीणों में आक्रोश,

एक बार फिर रघुनाथ मोल चर्चाओं में शिवर का दूषित केमिकल पानी सिचाई के नाले में डलने से पशु बीमार फसल खराब के चलते ग्रामीणों में आक्रोश,

बहादराबाद -आपको बता दे की अन्धेरे का फायदा उठाकर लम्बे समय से रघुनाथ रेजिडेनसी और फार्च्यून होटल पौश कालोनी बहादराबाद के गटर के गंदे पानी को सिचायी विभाग के नाले मे डाला जा रहा हें गटर मे से मोटर से खींचकर कर गंदे पानी को नाले मे बहाया जा रहा है क्षेत्र निवासी सुबह 4 बजे घुमने निकले तो क्षेत्र के निवासियो ने देखा की गटर का गन्दा पानी मोटर द्वारा नाले मे डाला जा रहा है जिस की दुर्गंध दूर तक फैल रही थी इस दुर्गंध को पहचानते हुए ग्रामीण जब रघुनाथ रेजीडेंसी के बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फॉर्चून होटल के द्वारा अंदर का दूषित पानी मोटर द्वारा सिंचाई विभाग के नाले में बहाया जा रहा है जिसके कारण किसानों की खेती पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है यदि ऐसा ही चलता रहा तो जल्दी इस क्षेत्र की भूमि बंजर भूमि में तब्दील हो जाएगी । इस सम्बन्ध मे जब सम्बंधित अधिकारियो को सूचना दी गई तो अधिकारियो ने एक इस मामले में हीला हवाली करते हुए विभागीय अधिकारी एक-दूसरे पर बात डालते हुए नजर आए एवं एक दुसरे की जिम्मेदारी बाताते हुये बात टाल दी इसकी सूचना जब सिंचाई विभाग के अधिकारी ओमजी गुप्ता को दी गई तो उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उप राजस्व अधिकारी को दे दी गई है अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या विभाग इन रसूखदारो के खिलाफ कोई कार्यवाही करता है या नहीं । या फिर यह मान लिया जाए कि यह परकर्ति को दूषित करने वाला खेल संबंधित विभाग की देखरेख में ही चल रहा है । आपको बाता दे की नजदीक ही मोक्ष्धाम सम्शान घाट भी है जहा पर सिचाई नाले के पानी का इस्तेमाल किया जाता है स्थानीय निवासियो का कहना है की सिचाई के जल को दूषित करने वालो के खिलाफ कानुनी कार्यवाही होनी चाहिये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *