एसडीएम को शिकायती पत्र देकर राशन डीलर पर लगाए गंभीर आरोप, की जांच की मांग।
लक्सर तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर सादात व न्यामतपुर के ग्रामीण लक्सर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उनके द्वारा एसडीएम को अपने क्षेत्र के राशन डीलर पर आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र सौंपा और उनके द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए राशन डीलर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की ग्रामीणों का आरोप है की उनके गाँव के राशन डीलर के द्वारा सरकारी राशन में धांधलेबाजी की जा रही है। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर ग्रामीणों से अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है ग्रामीणों का यह भी आरोप है की राशन डीलर के द्वारा ग्रामीणों से साइन करा लिए जाते हैं और राशन कार्ड में भी राशन चढ़ा दिया जाता है लेकिन ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जाता। वहीं ग्रामीणों के द्वारा एसडीएम लक्सर से राशन डीलर की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है।वही लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया ने कहा की ग्रामीणों का कहना है की जो वर्तमान में उनके गाँव के राशन डीलर हैं उनकी काफी शिकायतें हैं। जैसे समय पर राशन ना देना फर्जी तरीके से साइन कर लेना उन्होंने बताया की ग्रामीणों के द्वारा डिजिटल राशन कार्ड ना बांटने की भी शिकायत प्राप्त हुई है। एसडीएम लक्सर ने कहा की उनके द्वारा तहसीलदार और सप्लाई इंस्पेक्टर की जॉइंट टीम बनाई गई है जो मौके पर जाकर जांच करेंगे और जांच में जो भी सामने आएगा उसी को देखते हुए सख्त कार्यवाही की जाएगी।
