देशी विदेशी मदिरा की दुकान पर सरकारी रेट पर न बेचकर ओवर रेट पर बेच रहे है शराब आबकारी विभाग मोन ग्राहक के फोन करने पर भी नही हो रही कोई कार्यवाही,

देशी विदेशी मदिरा की दुकान पर सरकारी रेट पर न बेचकर ओवर रेट पर बेच रहे है शराब आबकारी विभाग मोन ग्राहक के फोन करने पर भी नही हो रही कोई कार्यवाही,

बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र के गांव बेगमपुर में शराब को सरकारी रेट पर न बेच कर ओवर रेट बेचा जा रहा है। यह कार्य शराब दुकान मालिक आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर रहे हैं। जिसकी वजह से आए दिन सेल्समैन और ग्राहक के बीच दुकानों पर झगड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि अंग्रेजी हो या फिर देसी शराब दुकान सभी दुकानों में प्रिंट रेट से दस से बीस रुपए अधिक दर पर बेची जा रही है, साथ ही शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी है। वहीं शराब की मिल रही शिकायत के बावजूद पुलिस-प्रशासन व आबकारी विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

ग्राहकों का कहना है कि शाम को मैंने बेगमपुर में एक अंग्रेजी शराब दुकान से एक बीयर की बाेतल ली तो सेल्समैन द्वारा प्रिंट रेट से अधिक 10-20 रुपए अतिरिक्त लिए विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा। ग्राहकों का कहना है कि शहर में संचालित अंग्रेजी और देशी शराब दुकानों पर जमकर ओवर रेट में शराब बेची जा रही है। यह सब अबकारी विभाग के अधिकारियों की जानकारी में हो रहा है। इस कारण से वे शराब दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *