आर्य कन्या इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग करते हुवे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी और बच्चों को आर्य समाज के सिद्धांतों पर चलने का आवाहन किया,

 

हरिद्वार l आर्य कन्या इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग करते हुवे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी और बच्चों को आर्य समाज के सिद्धांतों पर चलने का आवाहन किया,

रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने हवन में पूर्णाहुति देकर किया। इस मौके पर मंत्री जी के स्वागत में स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर मुस्लिम परिवार की बच्चियों ने गायत्री मंत्र की प्रस्तुति दी।
अग्रवाल ने कहा कि आर्य समाज के सिद्धांत के अनुसार प्रत्येक मनुष्य को सच्चा ज्ञान प्राप्त करना जरूरी है। आर्य समाज यह बताता है कि हमें अपना कार्य सोच समझकर करना चाहिए। आर्य समाज लोगो को अनुचित कार्य से दूर रहने की सीख देता है। आर्य समाज से हमें समस्त संसार की भलाई करना, लोगों की शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति की और ध्यान देने की भी सीख मिलती है।
इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, प्रधान आर्य समाज हरिद्वार तरसेम सिंह चौहान, पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सैनी, प्रबंधक आर्य इंटर कॉलेज बलबीर सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष बहादराबाद वीरेन्द्र बोरी, प्रधानाचार्य आर्य इंटर कॉलेज विजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य कन्या इंटर कॉलेज किशन देई, योगेश चौहान, शिव कुमार, अनुज गोयल, रवि राणा, अरविंद कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार  के तहत हरिद्वार पुलिस की अपराधियों पर कार्यवाही जारी। चोरी के  02 आरोपित आये हरिद्वार पुलिस की हिरासत में। आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटर,एक आरा व ₹8000/- बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। इनामी अपराधियों पर चला हरिद्वार पुलिस का डण्डा। पांच-पांच हजार के,02 इनामी आरोपितों को  किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
नेपाल से लापता छठी के छात्र को AHTU हरिद्वार ने  किया सकुशल बरामद। आपरेशन स्माइल की गूंज एक बार फिर पहुंची पड़ोसी देश नेपाल।
0 Minutes
Uncategorized
राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल ग्रीष्म ऋतु की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश।