ढाई कुन्तल सोने के जैवरात का लालच देकर जादू टोना व षडयंत्र के तहत 80,000/- रूपये मांगने वाले तीन अभि0 आरोपी गिरफ्तार

ढाई कुन्तल सोने के जैवरात का लालच देकर जादू टोना व षडयंत्र के तहत 80,000/- रूपये मांगने वाले तीन अभि0 आरोपी गिरफ्तार,

मंगलौर। वादी टेकचन्द पुत्र बुलचन्द निवासी ग्राम शिखरपुर पो0ओ0 मुडलाना कोतवाली मंगलौर द्वारा तहरीर दी गयी कि 14 मई को मेरी पुत्री मीनू पत्नी सोनू जो भगवानपुर में किराये पर रहती है, विनित पुत्र जगपाल तथा उसका दोस्त पिंकी पुत्र जग्गु प्रसाद द्वारा मेरे बेटे राहुल को कार्तिक से मिलाया जो जादू टोना करने का काम करता है कार्तिक ने मेरे लड़के को कहा की तुम्हारे खेत मे लगभग दो-ढाई कुन्तल सोना दबा है मैं जादू से उस सोने को तुम्हारे घर ले आउगा इस बात पर विश्वास कर मेरा बेटा राहुल कार्तिक, पिंकी व विनित को अपने घर ग्राम शिखरपुर थाना मंगलौर मे ले गया इन तीनो द्वारा योजना बनाकर जादू टोने का लालच देकर मेरे घर की गैलरी मे गड्डा खोदकर कार्तिक ने नजरबन्द करके नकली पीले रंग की ज्वैलरी दिखाई जिस कारण मेरे बेटे को यकीन हो गया कि यह सही जादू टोने वाला है इसके बदले में मेरे बेटे राहुल से षड़यंत्र करके 80,000/- रूपये ले लिए है जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0 पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी गयी, प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज संकलित किये गये, 21 मई की देर रात्रि पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0गण 1- कार्तिक पुत्र बालकृष्ण निवासी मोहल्ला पठानपुरा कस्बा देवबंद थाना देवबंद जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी सोनालीपुरम सम्राट कालोनी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, 2- विनीत कुमार पुत्र जगपाल सिंह निवासी विधायक वाली गली कस्बा भगवानपुर, हरिद्वार, 3- पिंकी पुत्र जुम्मू प्रसाद निवासी विधायक वाली गली कस्बा भगवानपुर थाना भगवानपुर, हरिद्वार को जादू टोना करके षडयंत्र के तहत मांगे गये पैसे व सामान के साथ सोनालीपुरम सम्राट कॉलोनी भगवानपुर अभि0 कार्तिक के घर के बाहर से गिरफ्तार किये।

बरामद सामान
कुल 20,000/- रूपये नगद
02 अदद किताब
01 अदद शंक
01 पैकेट कुमकुम
01 पैकेट बत्ती रूई
01 अदद त्रिशूल
02 अदद माला
01 पैकेट अगरबत्ती
01 अदद पीतल का दिया
01 अदद कड़ा
02 अदद अंगुठी
01 जोड़ी कान के टॉप्स आर्टिफिशियल
01 कंगन पिली धातु
01 लॉकेट पीली धातु आर्सिफिशियल
02 अदद कान के कुन्डल जनाना पीली धातु आर्टिफिशियल
पुलिस टीम
अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर उ0नि0 अनिल बिष्ट (हल्का प्रभारी कस्बा) थाना भगवानपुर
का0 278 भूपेन्द्र सिंह थाना भगवानपुर
का0 1558 हरदयाल पंवार थाना भगवानपुर
का0 955 सुधीर चौधरी थाना भगवानपुर
का0 101 प्रवीण गुलेरिया थाना भगवानपुर
का0 चालक लाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।
0 Minutes
Uncategorized
डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर। ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।