बहादराबाद। हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर बहादराबाद के पत्रकारों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बीबी चंदेला तथा संचालन महिपाल शर्मा ने किया।
हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्य क्रम में अध्यक्षता कर रहे बीबी चंदेला ने कहा कि देश के पहले साप्ताहिक समाचार पत्र उदंत मार्तंड के संस्थापक प. युगल किशोर शुक्ल द्वारा देश में समाचार पत्रों के प्रचार प्रसार करने को मील का पत्थर बताते हुए उनके जज्बे से प्रेरणा लेने और पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करने पर बल दिया और कहा कि नए नए युवा पत्रकारों को अपनों से बड़े पत्रकारों से पत्रकारिता सीखनी चाहिए जिससे उनकी पहचान भी अन्य के सामान बने, समाज की समस्याओ को अपने समाचार पत्रों के माध्यम से उठा कर उनका समाधान निकलने का प्रयास करना चाहिए। सच्चा पत्रकार वहीं है जिसकी लेखनी में दम हो ओर सरकार को जगाने का काम हो।
इस अवसर पर पत्रकारों की समस्याओ पर भी विचार किया गया कि पत्रकारों को यूपी कि तर्ज़ पर आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य के लिए सरकार द्वारा स्वास्थय कार्ड, पत्रकारों को बीमारियों में ओ. पी. डी. सुविधा मुफ्त तथा उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य सेवा निशुल्क कि जानी चाहिए, पत्रकार उत्पीड़न बंद हो, पत्रकारों पर सीधे मुक़दमे न दर्ज़ किए जाए पुलिस द्वारा पत्रकारों के खिलाफ बदले कि भावना को समाप्त किया जाना चाहिएl वादी समस्यायों पर भी सहमति बने कि अपनी सभी समस्याओ और मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया जाए,।इस अवसर पर सनत शर्मा, बीबी चंदेला,प्रवीण पेंगवाल,संजय लाम्बा,नवनीत शर्मा, सुधीर चावला, राज कुमार, मितरपाल, रणविजय, पर्मेन्द्र नारायण, पंकज जायसवाल, अमन सैनी, शहीद अहमद, महिपाल शर्मा, धर्म राज, मनीष पाल, विशाल कुमार, नौशाद अली,सुखदेव सिंह निर्भय, आशीष शर्मा,सद्दाम हुसैन आदि पत्रकार उपस्थित रहे l
