मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 45 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास,जिससे बनेंगे 2400 सौ प्रधानमंत्री आवास, किस किस विधानसभा में बनेंगे भवन tap कर जाने,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 45 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास,जिससे बनेंगे 2400 सौ प्रधानमंत्री आवास, किस किस विधानसभा में बनेंगे भवन tap कर जाने,

हरिद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को सिडकुल, हरिद्वार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत
रानीपुर विधानसभा के हेत्तमपुर में बनने वाले 1152 ई.डब्लू.एस. आवासों का शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,उमेश शर्मा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। बता दे कि जनपद हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा स्थित हेत्तमपुर ग्राम में मंगलौर, खानपुर विधानसभा क्षेत्र सहित लगभग 2400 के कारीब भवनों का निर्माण होना है। जिसका शिलान्यास करने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम करना शुरू किया, उन्होंने देश के ऐसे लोगों की चिंता की जिनके पास मकान नहीं थे। जिनके घरों में गैस के सिलेंडर नहीं हैं, जिनको स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं मिल रही है उसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना जिसके प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का शिलान्यास किया है। लगभग 24 सौ से ज्यादा मकान जल्द ही यहां पर बनकर तैयार हों जाएंगे। उन्होंने कहाकि उत्तराखंड में अनेकों स्थानों पर इस प्रकार की योजनाओं के तहत पूरे प्रदेश के अंदर 20,000 से भी ज्यादा मकान बन रहे हैं, जो भी पात्र है लोग हैं उनको इन आवासों का लाभ जरूर मिलेगा। धीरे-धीरे इस योजनाओं पर हम काम कर रहे हैं।

वही देश में बिगड़ते हालातों पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो भी इस तरह का कृत्य करता हुआ पाया जाएगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। धामी ने कहा कि कुछ लोग महंगाई और मुद्रा स्फीति की बात करते हैं। हम उनसे पूछते हैं कि उनके समय में महंगाई, मंदी और मुद्रा स्फीति दर कहां थी। उन लोगों के समय में गरीबों का उत्पीड़न किया गया था। अभी महंगाई बताने वालों ने तब गरीबी की जगह गरीबों को खत्म करने की कोशिश की थी। हमने उनके ये सब कारनामे देखे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर के लोगों को फ्री वैक्सीन लगाई गई। हरिद्वार में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2 साल के बाद कावड़ यात्रा का आयोजन होने वाला है जिसको लेकर सरकार के चुनौती के रूप में कार्य कर रही है और आने वाली कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो इसी के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि चार महीने के कार्यकाल में उन्होंने अपना प्रत्येक क्षण प्रदेश की जनता को समर्पित किया है। इस अवधि में राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिये लगभग 400 निर्णय लिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की उत्तराखण्ड राज्य को उद्योग के क्षेत्र में विशेष पैकेज के अंतर्गत दी गयी सौगात है। उन्होंने कहा कि तब राज्य के मुख्यमंत्री स्व0 नारायण दत्त तिवारी थे, जिन्होंने उत्तराखण्ड राज्य के विकास के लिए काफी कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।
0 Minutes
Uncategorized
डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर। ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।