पथरी क्षेत्र के अलावलपुर गांव में आज ग्रामीणों ने बहुउदद्देशीय साधन सहकारी समिति लि0 पीतपुर पर एमडी व कर्मचारी मिलकर बाहर के लोगों को खाद दे रहे हैं और यहां के ग्रामीणों को खाद नही मिल रहा हैं जो किसान सीमिति से जुड़े हैं उन को खाद नही मिल रहा है।
वही एमडी सूरज भान ने बताया कि हमारी सीमिति में जो भी सदस्य जुड़ा हुवा है उसे पहले खाद देने की प्राथमिकता है हमारी लेकिन हमारे यहाँ खाद की डिमांड ज्यादा है और ऊपर से हमे खाद कम मिल रहा है जबकि हमारे यहाँ 710 खाते धारक है लेकिन हमें 650 खाद के कट्टे दिए गए है।अब इतने खाद में हमे थोड़ा थोडा कर सभी को खाद दे रहे है लेकिन किसान हमारी बात को सुनने को तैयार नही है।
वही ग्रामीण किसानो में इसरार, मुन्फेद,कल्लू , गुलजार ,इरशाद, अनीस, रियाजुल, जमशेद, साजिद, महबूब ,आदि किसानों का आरोप है कि हमें खाद नहीं मिलता है बाहर के लोगों को खाद दे रहे हैं जबकि इस समिति से लगभग 13 गांव जुड़े हुए हैं लेकिन 13 गांव के किसानों को कम खाद देते हैं और बाहर के लोगों को ज्यादा खाद देते है।
