एटीएम बदल कर पीड़िता से ₹88700 की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अभियुक्त को बहादराबाद पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार,
बहादराबाद। वादिया सुश्री रीता कुमारी पुत्री रणवीर सिंह निवासी ग्राम चौसाना जिला शामली उ0प्र0 द्वारा थाना बहादराबाद में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया अज्ञात व्यक्तियो द्वारा 19 मई को वादिया सांय के समय करीब 8 बजे बहादराबाद बस अड्डे के पास स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिया का एटीएम कार्ड धोखाधड़ी से बदलकर वाल्मीकि चौक और कोतवाली नगर क्षेत्र से स्वादिया के खाते से 88700 रु0 निकालने के संबंध मे दी जिस संबंध में थाना बहादराबाद में अज्ञात के खिलाफ मु0 पंजीकृत किया गया था।
बहादराबाद पुलिस ने मोबाईल सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त गणों की तलाश की गई , व्हाट्सएप फेसबुक के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज और फोटो शेयर करने पर यह जानकारी मिली कि यह घटना हरियाणा के सांसी बिरादरी के लोगों द्वारा की गई है जो कि एक अपराधिक गतिविधियों यथा चोरी ,लूट ,एटीएम धोखाधड़ी जैसे अपराध में लिप्त रहने वाली जनजाति है। इस के क्रम में पुलिस टीम द्वारा 13 जून को अभियुक्त गणों की तलाश करते हुए हरियाणा के हिसार से अभियुक्त अनूप सिंह पुत्र सुरेश कुमार को ग्राम सिसाय थाना हांसी हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ मे बताया कि मै और मेरा साथी श्यामसुंदर जो कि मंगल कालोनी करनाल हरियाणा का रहने वाला है के साथ मिलकर एटीएम बदलकर धोखाधडी करते है,अभियुक्त श्यामसुंदर फरार है। अभियुक्त अनूप सिंह द्वारा उपरोक्त घटना को कबूल किया कि अभियुक्त के कब्जे से अन्य बैंकों के भी एटीएम बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तः
अनूप सिंह पुत्र सुरेश कुमार को ग्राम सिसाय थाना हांसी जनपद हिसार हरियाणाबरामदगी
विभिन्न बैंको के 09 एटीएम
और अभियुक्त के हिस्से मे आये 11250 रुपये बरामद हुयेअभियुक्तगणो का आपराधिक इतिहास
अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास के संबंध मे जानकारी की जा रही है।पुलिस टीम
नितेश शर्मा थानाध्यक्ष थाना बहादराबाद
उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
का0 564 ना0पु0 बलबीर चौहान
का0-149 स0पु0 सुनील चौहान


