गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखंड शासन देहरादून को
राज्यमंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने पत्र लिखा
गन्ना किसान समितियों के लिए कीटनाशक दवाई एवं कृषि यंत्र जल्द से जल्द गन्ना समितियों पर उपलब्ध कराने के लिए तत्काल आदेश करने के लिए गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखंड शासन को पत्र लिखा और कहा कि 6 वर्ष पहले से किसानों के लिए कोई कीटनाशक दवाई व कृषि यंत्र उपलब्ध नहीं कराए गए पहले इन कृषि यंत्रों पर 50% की छूट दी जा रही थी लेकिन 6 वर्षों से किसानों को इस छूट का लाभ नहीं मिल रहा है शासन को तत्काल कीटनाशक दवाई व कृषि यंत्र समितियों तक जल्द से जल्द भिजवाए और 50% की सभी यंत्रों पर किसानों को छूट दी जाए।
