विगत दिनों से मिशन हौसला के अंतर्गत थाना क्षेत्र पथरी में प्रत्येक दिन जरूरतमंदों की मदद की जा रही है

विगत दिनों से मिशन हौसला के अंतर्गत थाना क्षेत्र पथरी में प्रत्येक दिन जरूरतमंदों की मदद की जा रही है एवं राशन वितरण के दौरान समय-समय पर मुनादी भी की जा रही थी कि यदि किसी जरूरतमंद को राशन दवा या ऑक्सीजन से संबंधित कोई जरूरत हो तो कभी भी थाने आकर अपनी आवश्यकता का समाधान करा सकते हैं इसी क्रम में ग्राम इब्राहिमपुर के तीन परिवार थाने पर आए। जिनके द्वारा बताया गया कि लॉक डाउन के चलते रोजी रोटी की दिक्कत हो रही है एव घर पर राशन की किल्लत है,इस पर उक्त तीनों परिवारों को मिशन हौसला के क्रम में करीब दिन का राशन वितरण किया गया और साथ ही साथ यह भी अवगत कराया गया यदि किसी और जरूरतमंद को राशन या अन्य आवश्यक सामग्री की जरूरत हो तो *94 1111 2838* पर एक बार अवश्य संपर्क करें आपकी समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा उत्तराखंड पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *