बिजली विभाग की घोर लापरवाई के चलते तार गिरने से लगी आग घर जल कर हुवा खाक।
कई फोन करने बाद भी विभाग मोन
रिपोर्ट, फरमान अली
लक्सर ।कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के इलाके में बिजली की तार गिरने से घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग को फोन करने पर ना ही बिजली काटी गई और ना ही उसे ठीक कराया गया।जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
सुल्तानपुर के मोहल्ला दादा खान की रहने वाली आसिया पत्नी महबूब अपने घर मे शाम का खाना बनाने की तैयारी कर रही थी।तभी अचानक उनके घर पर बिजली की तार गिरने से आग लग गई।हादसे में घर में रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो गया।
घटना सुल्तानपुर के दादा खान मोहल्ले की है। बिजली के पोल का तार टूट कर घर पर गिर गया और उसकी चिंगारी से घर में आग लग गई।देखते ही देखते आग ने इतना भयावह रूप धारण कर लिया कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. घर में रखा कैश, बर्तन, कपड़ा, अनाज, कुछ भी नहीं बचा।बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है बिजली का तार देर शाम टूटकर गिरा था। विभाग को फोन करने पर ना ही बिजली काटी गई और ना ही उसे ठीक कराया गया. जिससे घर जलकर खाक हो गया।
