गंगा नदी में अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज मनोज नोटियाल एक्शन में

गंगा नदी में अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज

लक्सर। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान गंगा नदी से अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी। पुलिस की टीम पुलिस चौकी प्रभारी भीकमपुर मनोज नौटियाल मय उपनिरिक्षक बुद्धि सिंह पंवार कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार व निर्मल जोशी रमेश चौहान अवैध खनन को रोकने को लेकर बृहस्पतिवार को गश्त कर रही थी। तभी गंगा नदी में अवैध खनन कर उसका परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के हाथ लग गयी।तीन ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनन से भरी पुलिस ने गंगा के पास रामपुर रायघटी से पकड़ी। पुलिस ने तीनो ट्रैक्टर ट्राली के चालकों से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे। जो चालकों के पास नहीं थे। पुलिस ने तीनो ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस चौकी भीकमपुर में सीज कर दिया। एसआई मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों वाहनो की अवैध खनन की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *