अवैध शराब बनाकर बेचने वाला माफिया गिरफ्तार, कच्ची शराब व उपकरण बरामद
लक्सर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात्रि में छापेमार कार्रवाई कर अवैध शराब बनाने वाले एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। वही एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस चौकी भीकमपुर इन्चार्ज मनोज नौटियाल ने बताया कि बुधवार की रात्रि क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि ग्राम रामपुर रायघटी मे एक व्यक्ति खेत मे ट्यूबवैल की आड़ में भट्टी चढाकर कच्ची शराव उतार रहा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के साथ ग्राम रामपुर रायघटी में बताये गये स्थान पर छापेमार कार्रवाई करते हुये खेतो में ट्यूबवैल की आड़ में भट्टी चढ़ाकर शराब उतारते हुये सतीश पुत्र राजपाल निवासी रामपुर रायघटी को मौके से गिरफ्तार किया है।वही उसका दूसरा साथी शिवम मौका पाते ही फरार हो गया। मौके से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। तथा 500 लीटर लहन नष्ट किया व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किये है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सतीश ने बताया कि रात में भट्टी लगाकर शराब उतारकर शराब बनाते है।फरार आरोपित की तलाश जारी है।कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में पुलिस चौकी भीकमपुर इन्चार्ज मनोज़ नौटियाल कांस्टेबल प्रमोद कुमार, बलबीर,मुकेश चौहान,सुनील चौहान,रमेश चौहान,कांता प्रसाद आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।