बहादराबाद थाने में बुधवार को वाहन चोरी करने वाले गिरोह का एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने किया खुलासा।बहादराबाद थाने को मिली बड़ी कामयाबी।

बहादराबाद थाने में बुधवार को वाहन चोरी करने वाले गिरोह का एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने किया खुलासा। बहादराबाद थाने को मिली बड़ी कामयाबी।

बहादराबाद। थाने में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने खुलासा करते बताया कि वाहन चोरी के मामले में कई मुकदमे दर्ज हैं,जिसके चलते पुलिस वाहन चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी। पुलिस ने सभी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया जिसके चलते थाना सिडकुल,थाना बहादराबाद, कोतवाली रानीपुर मैं पिछले 5 वर्षों में चोरी, छीना झपटी, तथा टप्पे बाजी जैसे अपराध मैं प्रकाश में आए अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया। जिनमें से चार अभियुक्त वाहन चोरी की घटनाओं मे लिप्त होना पाया गया। जिसको लेकर दिनांक 22 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों का पीछा करते हुए शान्तरशाह रोड पर मोबाइल टावर के पास बने खंडहर में चोरी की गई 21 मोटरसाइकिलो को बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनमें मुकुल कुमार पुत्र हरीश कुमार निवासी हरीश चौक भैंस वाला रोड थाना नूर वाला जिला पानीपत हरियाणा हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 21 वर्ष, संजू कुमार पुत्र छोटे सिंह निवासी पुराना धामपुर हुसैनपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल उम्र 24 वर्ष, आसिफ पुत्र मुरसलीन निवासी ग्राम बहादुरपुर जट थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 21 वर्ष, आस मोहम्मद पुत्र अल्ताफ निवासी ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है,पकड़े गए अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। 35000 हजार रुपये देने की घोषणा की।

इस मोके पर बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, शान्तरशाह चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, व पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *