आईटीसी कर्मचारियों को हरिद्वार यातायात पुलिस ने दिलाया सुरक्षित सफर का संकल्प

आईटीसी कर्मचारियों को हरिद्वार यातायात पुलिस ने दिलाया सुरक्षित सफर का संकल्प

हरिद्वार। सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा को लेकर हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम यातायात निदेशालय के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात संजय चौहान एवं निरीक्षक यातायात संदीप सिंह नेगी ने आईटीसी कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नियमों के पालन को जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य बताया।

इस अवसर पर कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कोहरे के दौरान रिफ्लेक्टर बेल्ट के उपयोग, वाहन को निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप सुरक्षित ढंग से चलाने तथा सड़क पर स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर ऑडियो-वीडियो माध्यम से जागरूक किया गया।

आईटीसी कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस जानकारी को अत्यंत उपयोगी और जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया तथा हरिद्वार यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।