आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट हरिद्वार में दीपावली महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट हरिद्वार में दीपावली महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

 इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई और विद्यालय में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और छात्र-छात्राओं ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें दीपावली का त्यौहार सादगी और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। यह त्यौहार आपसी भाईचारे और खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को ग्रीन दीपावली और सेफ दीपावली के लिए भी प्रेरित किया। निबंध प्रतियोगिता में आयुष तेगवाल प्रथम अंकित द्वितीय और रश्मि तीसरे स्थान पर रही। 

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्रा अंशिका  प्रथम वंश दूसरे और रीना तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में कनक चौहान प्रथम ,नीलू दूसरे और देवासी तीसरी स्थान पर रही। इस अवसर पर विकास यादव, सतीश शास्त्री ,विनीत प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह ,सुदेश चौहान, अजय यादव ,छवि सैनी, वीर सिंह आदि अध्यापक अध्यापिका उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।