ईद उल फितर त्यौहार के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस चला रही है जनसम्पर्क अभियान

ईद उल फितर त्यौहार के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस चला रही है जनसम्पर्क अभियान

विभिन्न थाना क्षेत्र में गोष्ठी आयोजित कर शांति, सौहार्द एवं सद्भाव का दिया जा रहा है संदेश

आगामी ईद उल फितर त्यौहार के दृष्टिगत 19 अप्रैल को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ऑफिसर्स द्वारा ईदगाह कमेटी के सदस्यों एवं सर्वसमाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

इस दौरान त्योहार को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु सभी उपस्थित जन का सहयोग मांगते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दे अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *