एसएसपी का कड़क नेतृत्व अपराधियों पर पड़ रहा भारी गैंग बनाकर दबंगई दिखाने वालों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन, 07 आरोपीयो को किया गिरफ़्तार

एसएसपी का कड़क नेतृत्व अपराधियों पर पड़ रहा भारी

गैंग बनाकर दबंगई दिखाने वालों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन, 07 आरोपीयो को किया गिरफ़्तार

लोहे की रॉड से मारपीट,गाली गलौज व तमंचे से फायर व तमंचे से वार कर वादी को किया गंभीर घायल

कथित आरोपी लवी कुमार के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

घटना में प्रयुक्त तमंचा 32 बोर, जिन्दा कारतूस, कार व बाइक बरामद

 रात्रि में सूर्य नगर कॉलोनी थाना सिडकुल क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा रोड में साइड देने को लेकर हुए विवाद में लोगों को डराने और अपना दबदबा बनाए रखने के लिए डंडे व लोहे की रोड से मारपीट करते हुए गाली गलोज कर तमंचे से फायर करते हुए तमंचे के बट से सिर पर वार किया गया जिससे गंभीर रूप से घायल सूरज पुत्र मथुरा निवासी ग्राम पिपरा बरोला मधवापुर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता सूर्य नगर कॉलोनी रोशनाबाद सिडकुल द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा बबलू व अन्य के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित क्रम में थाना सिडकुल की गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र आनेकी पुल के पास से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार व सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 07 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त तमंचा 32 बोर, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल, कार व मोटर साइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त गण

1. लवी कुमार पुत्र अवनीश कुमार निवासी ग्राम सुहेड़ी शिव मंदिर के पास थाना कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम गनोली लक्सर जनपद हरिद्वार ।

2. विनीत पुत्र जगबीर सिंह निवासी ग्राम पपसरा मंदिर के पास थाना रजबपुर जनपद अमरोहा हाल निवासी ग्राम आनेकी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

 3. यश शुक्ला उर्फ बाबू पुत्र जितेंद्र शुक्ला निवासी सूर्य नगर शिव मंदिर के पास थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी आनंद विहार सीतापुर थाना सीतापुर जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश।

 4. सौरभ तोमर पुत्र रमेश तोमर निवासी ग्राम नसोली इंटर कॉलेज के पास थाना रमाला जनपद बागपत उत्तर प्रदेश हाल पता सूर्य नगर कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार।

 5. सुभाष रावत पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम डाला थाना रिखणीखाल  जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल पता वृंदावन कुञ्ज नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ।

6. सुमित शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला दुर्गा प्रसाद बीसलपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत हाल निवासी आनेकी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ।

7. अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम आनेकी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

बरामदगी

1. एक अदद तमंचा 32 बोर व एक जिंदा कारतूस।

2. एक अदद मोबाइल फोन विवो कंपनी रंग आसमानी।

3. एक स्विफ्ट डिजायर कार ।

4. एक मोटरसाइकिल अपाचे।

पुलिस टीम

1. SHO सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी

2. ⁠IC⁠ चौकी कोर्ट sI शैलेंद्र ममगई

3. उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह

4. कांस्टेबल 1575 मनीष

5. कांस्टेबल 141 महावीर सिंह 

6. कांस्टेबल 200 हरि सिंह

7. कांस्टेबल 278 प्रियांशु

8. कांस्टेबल 330 कुलदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।