एसडीएम ने किया प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण

एसडीएम ने किया प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण,

लक्सर। क्षेत्र में उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता द्वारा रा0प्रा0वि0 अकबरपुर ऊद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में रा0प्रा0वि0 अकबरपुर ऊद में पंजीकृत छात्र संख्या 164 में से 130 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय के कक्षों की साफ-सफाई के निर्देश दिये। विद्यालय में छात्र संख्या अधिक होने के कारण उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिये।कि बच्चों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ विद्यालय में बुलाया जाये ताकि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से किया जा सके।इसके उपरान्त उप जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय अकबरपुर ऊद का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण में वार्डन को निर्देश दिये कि बच्चों के रात्रि बिस्तर को कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार दूरी बनाकर व्यवस्थित किया जाए। साथ ही कमरों में रोशनी कम होने के कारण बल्ब लगाने के भी निर्देश दिये। बालिकाओं के छात्रावास का निरीक्षण किया।छात्राओं को भोजन व्यवस्था के अंतर्गत दी जा रही।दाल की गुणवत्ता निम्न स्तर की होने पर उपजिलाधिकारी ने गुणवत्ता सुधारने तथा वार्डन का स्पष्टीकरण करने के निर्देश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री