किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर उप जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर उप जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन,

लक्सर। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता को मिलकर किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया। जिसमें किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड से मांग की गई है।की जनवरी 2022 तक किसानों से कर्ज वसूली पर रोक लगाई जाए जनवरी 2022 तक किसानों के साथ तहसील प्रशासन व बैंक प्रशासन के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। उस पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।किसानों का कहना है की इस समय किसान के पास आय का कोई स्रोत नहीं होता जनवरी तक किसान की फसलों का पैसा मिलना शुरू हो जाता है।उस समय किसान कर्ज अदा कर सकता है।
वही भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के पदाधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है।अगर पूरे प्रदेश में कहीं भी कोई किसान कर्ज वसूली के दबाव को लेकर आत्महत्या जैसी किसी अप्रिय घटना को करता है। तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के पदाधिकारियों ने कहा की अगर किसी विभागीय कर्मचारी या अधिकारी की शिकायत की जाती है।तो उस पर संबंधित विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। ऐसी दशा में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता को सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा।वही उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया वसूली के लिए जो अमीन जा रहे है।उनके द्वारा वसूली को लेकर मुनियादी कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री