औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती को प्राप्त सूचना के अनुसार ज्वालापुर, स्थित पीठ बाजार क्षेत्र में संचालित लिमरा मेडिकल पर नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का किया भांडा भोड़ 

औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती को प्राप्त सूचना के अनुसार ज्वालापुर, स्थित पीठ बाजार क्षेत्र में संचालित लिमरा मेडिकल पर नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का किया भांडा भोड़ 

उक्त सूचना के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस बल के सहयोग से एक संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। टीम द्वारा लिमरा मेडिकल, ज्वालापुर पीठ बाजार में जांच की गई, जहाँ मेडिकल संचालक जुबैर शेख एवं आमिर सुहैल द्वारा मादक दवाइयों की अवैध बिक्री किए जाने की सूचना थी। मौके पर जांच के दौरान दुकान से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

इसके उपरांत टीम द्वारा जुबैर अली के निवास स्थान पर, जो दुकान से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है, आमिर सुहैल की उपस्थिति में छापेमारी की गई। घर की तलाशी के दौरान निम्नलिखित नारकोटिक दवाइयाँ बरामद की गईं:

ट्रामाडोल (Tramadol): 382 टैबलेट्स

एल्प्राजोलाम (Alprazolam): 4350 टैबलेट्स

कोडीन फॉस्फेट (Codeine Phosphate): 50 शीशियाँ

जैसे ही जुबैर अली को छापेमारी की जानकारी प्राप्त हुई, वह मौके से पहले ही फरार हो गया। मौके पर उपस्थित आमिर को टीम द्वारा हिरासत में लिया गया।

उक्त प्रकरण में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार में अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।

टीम में शामिल अधिकारीगण:

श्रीमती अनीता भारती – वरिष्ठ औषधि निरीक्षक

 हरीश सिंह – औषधि निरीक्षक

श्रीमती मेघा – औषधि निरीक्षक

देवेंद्र सिंह तोमर – उप निरीक्षक, कोतवाली ज्वालापुर

आलोक नेगी – कांस्टेबल

करम सिंह चौहान – कांस्टेबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।