काँवड मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का धमाकेदार खुलासा। टिहरी विस्थापित कालोनी में 02 घरो में हुई चोरी की घटना का कोतवाली रानीपुर पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम ने किया खुलासा।

काँवड मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का धमाकेदार खुलासा।

टिहरी विस्थापित कालोनी में 02 घरो में हुई चोरी की घटना का कोतवाली रानीपुर पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम ने किया खुलासा।

ऑपरेशन प्रहार* *के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने कार्यवाही करते हुये 03 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार।

आरोपियो के कब्जे से जेवरात बेचकर मिली रकम कुल 05 लाख रूपये, दस्तावेज एवं घटना में प्रयुक्त टैम्पो किया बरामद।

आरोपितों के विरूद्ध पूर्व में भी है कई अभियोग पंजीकृत।

आरोपितों के विरुद्ध की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई।

टिहरी विस्थापित कालोनी में स्व0 राजेन्द्र पाल के मकान नं0 23/28 एवं उनके बगल के मकान में अज्ञात चोरो द्वारा रात्रि में जेवरात एवं नगदी चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में वादिया निवासी म0नं0 23/28 गली नं0 ए-20 टिहरी विस्थापित कालोनी रानीपुर हरिद्वार की सूचना पर  मु0अ0सं0 274/26 पंजीकृत किया गया। 

उक्त घटना के अनावरण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए सीआईयू हरिद्वार को टैक्निकल सपोर्ट एवं फैक्टर लीड देने के निर्देश दिए ।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थलों का मौका मुआयना करते हुए संदिग्ध गतिविधियों का ग्राफ तैयार किया व आसपास रह रहे/काम कर रहे लोगों से पूछताछ करते हुए महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए, एवं विभिन्न सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन किया गया। 

जिसमें घटना में शामिल एक टैम्पू परमिट नम्बर 2722 प्रकाश में आया, जिससे आरोपीगण द्वारा घटना को अन्जाम देकर फरार हो गये,  पुलिस टीमो द्वारा उक्त टैम्पो एवं अपराधियो की तलाश हेतु सी0आई0यू0 के  साथ मिलकर जनपद एवं जनपद से बाहर भी दबिशें देकर वाहन चोरो की तलाश शुरु की। 

पुलिस टीम ने घटना में शामिल टैम्पो के हरिद्वार में बी0एच0ई0एल0 की ओर आने की सूचना पर दौराने चैकिंग बी0एच0ई0एल0 स्टेडियम के पास सुरेश्वरी देवी मन्दिर को जाने वाले तिराहे से एक नीले रंग का टैम्पू का रजि0 नम्बर-UK07TC0457 सहित एक संदिग्ध आरोपी 1- अक्षय उर्फ गोलू पुत्र होशियार सिंह निवासी टांडा माईदास थाना नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 को दबोचकर उनके कब्जे से मृतक स्व0 राजेन्द्र पाल नाम का पुलिस कार्ड बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त उक्त टैम्पो नम्बर-UK07TC0457 को कब्जे में लेकर जब्त किया गया। 

पकडे गये संदिग्ध आरोपी अक्षय ने पूछताछ पर बताया कि सोनू सैनी व सोनू शर्मा नामक व्यक्ति उसके दोस्त है, जिनके साथ मिलकर उसने  दिनांक 29.07.2026 को टिहरी विस्थापित कालोनी में टैम्पू में जाकर दो घरों के ताले तोडकर वहाँ से ज्वैलरी व सामान चोरी किया था, जिसमें राजेन्द्र पाल नामक व्यक्ति का पुलिस कार्ड मैने अपने पास रख लिया था, मै चण्डी चौक से ऋषिकेश तक टैम्पो चलाता हूँ, तो कभी-कभी पुलिस रोकती है, तो मैने यह पुलिस कार्ड अपने पास रख लिया था, मेरे साथी सोनू सैनी व सोनू शर्मा ज्वैलरी बेचने बिजनौर गये थे, और आज हरिद्वार आये है, तथा रावली महदूद निकट डैन्सो चौक के पास स्थित मेरे कमरे में रूके है, और मै अपना हिस्सा लेने जा रहा था ।

 पुलिस टीमो ने पकडे गये आरोपी अक्षय उर्फ गोलू उपरोक्त की निशांदेही पर रावली महदूद निकट डेन्सो चौक के पास एटीएम के सामने वाली गली में स्थित मकान से 02 अन्य आरोपियो 1-सोनू सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी टीबडी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उ0प्र0  व 2- सोनू शर्मा पुत्र रोहताश शर्मा निवासी धामपुर जयत्रा थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी शिवनगर जयन्तीपुर रोड सीमापुर ब्रहमपुरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद उ0प्र0  को दबोचकर उनके कब्जे से कुल 05 लाख रूपये नगदी, राजेन्द्र पाल का पैन कार्ड, आधार कार्ड की बरामदगी की गयी ।

पकडे गये तीनो आरोपियो ने बताया कि घटना के हम तीनों ने सायं को शराब पीकर योजना बनाई कि चलो आज टिहरी विस्थापित में बन्द घरों में चोरी करते हैं तो हमने गली नं0 ए-20 में गये तो हमें एक घर के बाहर ताला लगा हुआ मिला और सारे घर की लाईट भी बन्द थी हमने उसका ताला तोडकर चोरी करने का प्रयास किया तो उस घर में हमें कुछ नहीं मिला तब हमने उसके पास वाले मकान में ताला लगा देखा तो हमने वह ताला तोडकर घर के अन्दर घुसकर अलमारी का ताला तोडा तो हमें आलमारी में कुछ सोने का सामान मिला था जिसे हमने कल ही धामपुर में एक चलते फिरते व्यापारी को ₹5,00000/- लाख  में बेच दिया था आज हम इन पैसों को ही बांटने अक्षय के कमरे में आये थे ।

पुलिस ने पकडे गये तीनो आरोपियो अक्षय उर्फ गोलू, सोनू सैनी व सोनू शर्मा उपरोक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अक्षय उर्फ गोलू पुत्र होशियार सिंह निवासी टांडा माईदास थाना नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0। 

2.सोनू सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी बार्ड नं0 02 टीबडी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उ0प्र0। 

3.सोनू शर्मा पुत्र रोहताश शर्मा निवासी धामपुर जयत्रा थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी शिवनगर जयन्तीपुर रोड सीमापुर ब्रहमपुरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद उ0प्र0। 

बरामदगी

1- कुल ₹5,00,000/- नगदी (ज्वैलरी बेचकर)

2- एक अदद टैम्पो नम्बर-UK07TC04573 (घटना में प्रयुक्त)

3- एक पुलिस कार्ड

4- एक पैन कार्ड

5- एक आधार कार्ड

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी 

2- व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी

3- उ0नि0 चरण सिंह चौहान (प्रभारी चौकी गैस प्लांट) 

4- उ0नि0 राहुल थापा

5- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल

6- का0 करम तोमर 

7- का0 गम्भीर तोमर 

8- का0 प्रेम दानू

9- का0 अजय

10- का0 विजयपाल

11- का0 दिग्पाल सिंह

12- का0 अर्जुन रावत

सी0आई0यू0 टीम

1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी

2- का0 वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।