जिलाधिकारी ने कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं, 11 निर्धारित अभिलेखों में से कोई एक अभिलेख उपलब्ध कराने पर समस्या का किया जाएगा उचित निराकरण।

एसआईआर के लिए मतदाताओं को निर्गत किए गए नोटिसों के संबंध में एआरओ एवं बीएलओ को पारदर्शिता के साथ सुनवाई करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं, 11 निर्धारित अभिलेखों में से कोई एक अभिलेख उपलब्ध कराने पर समस्या का किया जाएगा उचित निराकरण।

जनपद में एसआईआर की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है,सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का मिल रहा सहयोग।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया तथा एसआईआर की प्रगति एवं नोटिसों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसआईआर के अंतर्गत मतदाताओं को निर्गत किए गए नोटिसों पर प्राप्त आपत्तियों एवं अभिलेखों की सुनवाई की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित एआरओ एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी मामलों में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी मतदाता को किसी प्रकार की विसंगति अथवा अनमैपिंग के संबंध में नोटिस प्राप्त होता है तो उन्हें किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 अभिलेखों में से कोई भी एक वैध अभिलेख उपलब्ध कराने पर किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संचालित की जा रही है। इस कार्य में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का भी सकारात्मक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित बूथों के एआरओ,बीएलओ संबंधित क्षेत्र के मतदाताअधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।