कृषि उत्पादन मंडी समिति ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन ग्राम बहादुरपुर जट्ट में किया गया,

कृषि उत्पादन मंडी समिति ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन ग्राम बहादुरपुर जट्ट में किया गया,

कृषक गोष्ठी में मंडी निरीक्षक हरीश कोहली ने किसानों को कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया उन्होंने कहा कि मंडी समिति के द्वारा किसान पेंशन और उनके बच्चों के लिए किसान छात्रवृत्ति की योजना चलाई जा रही है जो बच्चे एग्रीकल्चर विषय में पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें 1500 रुपए महीना छात्रवृत्ति दी जाती है अगर किसी किसान को खेती का कार्य करते हुए चोट लग जाती है तो उसके लिए भी मंडी समिति की ओर से बीमा योजना चलाई गई है इस अवसर पर समिति सचिव नंदिनी उनियाल और मंडी सुपरवाइजर देवेंद्र त्यागी ने कहा कि किसानों को मंडी से उनका उचित दाम मिले इसके लिए ई नेम पोर्टल के द्वारा किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है इससे किसानों की फसलों का दाम उनके खाते में सीधा डाला जाता है इसमें किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मंडी समिति द्वारा किसानों के लिए खेत के नजदीक पानी पीने के लिए नल की व्यवस्था करनी चाहिए और किसानों को मंडी के लिए फसलों को लाने ले जाने लिए भी उचित धनराशि दी जानी चाहिए उन्होंने मंडी से आए हुए अधिकारियों का स्वागत किया !

इस अवसर पर विनोद कुमार ,रेनू चौधरी ,वीर सिंह ,रवि कुमार ,सुशील कुमार, विवेक कुमार ,जयवीर सिंह ,राहुल चौहान, विकास यादव, विवेक कुमार, आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।