कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया। भूपतवाला के वासुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इस अवसर पर बहनों द्वारा मंत्री मदन कौशिक की कलाई पर रक्षा सूत्र भी बांधा गया और उन्हें विजय का आशीर्वाद भी दिया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक माना गया है। आज महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, राजनीति, खेल, व्यापार, विज्ञान, कला, सामाजिक सेवा और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं एवं पहल संचालित की जा रही हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराकर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति में देश की आधी आबादी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत होगा।

हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने समारोह में उपस्थित महिलाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति भी है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समान अवसर और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि आज हरिद्वार में चारों ओर विकास कार्य चल रहे हैं निश्चित रूप से हरिद्वार की धरती पर के ऐतिहासिक कुंभ संपन्न होगा ऐसा उन्हें विश्वास है और आप बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है इस अवसर पर उन्होंने आई हुई सभी बहनों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया

समारोह में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को रेखांकित करना और अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा सशक्त नारी, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो नेता दीपांशु विद्यार्थी ने किया 

भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बजाज महामंत्री सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट देवेश ममगई पार्षद आकाश भाटी सुनीता शर्मा सूर्यकांत शर्मा अनिरुद्ध भाटी भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी महेंद्र अरोड़ा अन्नू कक्कड़ आदर्श पाण्डेय प्रीति गौड़ मुकेश कौशिक आदित्य गौड़ अजीत कुमार करण  वर्मा राजकुमार अरोड़ा सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ललित नय्यर मुनेश सैनी गौरव वर्मा श्याम पाण्डेय सूरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।