गाली-गलौच व जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने के मुख्य आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गाली-गलौच व जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने के मुख्य आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अचानक हुए हमले के चलते ग्रामीणों में था आक्रोश, पुलिस से की थी कड़ी कार्यवाही की मांग

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, लगातार छापेमारी जारी

दवादी बिन्दर पुत्र भरतू निवासी ग्राम माधोपुर हजरतपुर कोतवाली गंगनहर द्वारा तहरीर दी गई 06 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एकराय होकर घातक हथियार से लैस होकर वादी के पुत्र पंकित के साथ मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी तथा जान से मारने की नीयत से चाकू से हाथ व पेट में वार किए। शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 पंजीकृत कराया गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर  घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के दौरान आरोपी देव पटेल का नाम प्रकाश में आने पर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई तो पीड़ित के साथ मारपीट, गाली गलौच आदि घटना किया जाना स्वीकार किया गया। 

आरोपी देव पटेल को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

 गिरफ्तार अभियुक्त

1- देव पटेल पुत्र स्व0 गजराज सिंह निवासी टोडा कल्याणपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार

 पुलिस टीम

1. उ0नि0 पंकज कुमार

2. का0 अजय बिष्ट

3. का0 मनमोहन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।