टिहरी विस्थापितों को लगभग 50 वर्ष बाद मिलेगा भूमि धरी अधिकार

टिहरी विस्थापितों को लगभग 50 वर्ष बाद मिलेगा भूमि धरी अधिकार

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ज्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में टिहरी विस्थापितों की मांगों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

 जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विस्थापितों को शीघ्रता से भूमि धरी अधिकार मिल जाये। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को भूमि धरी अधिकार मिलने से सम्पत्ति निवेश, कृषि उपयोग, निर्माण और विकास, भूमि उपयोगिता के साथ ही बेहतर भूमि प्रबन्धन से भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ज्याल ने सर्व सहमति के आधार पर अधीक्षण अभियंता विस्थापन को बांध विस्थापितों हेतु 369 हैक्टेयर भूमि के लम्बित मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर सर्वे करते हुए 45 दिन के भीतर भारत सरकार में प्रषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वे में मैप तैयार करने के साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लिया जाये कि किसी भी पात्र परिवार का नाम न छूटे और किसी का भी नुकसान न हो बैठक में टिहरी विस्थापितों ने जिलाधिकारी द्वारा व्यक्तिगत तौर पर रूचि लेकर विस्थापितों की समस्याओं के समाधान हेतु जल्दी-जल्दी बुलाई गई तीन बैठकों तथा लभगभ 50 वर्षों से लम्बित मुद्दे को सकारात्मक दृष्टिकोण से सुलझाने पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।जिलाधिकारी ने टिहरी विस्थापितों की अन्य समस्याएं सुनते हुए अधीक्षण अभियंता पुर्ननिस्थापन को छोटी-छोटी समस्याओं के त्वरित गति से निस्तारण हेतु टीम को माह में 7 दिन के लिए तैनाती हेतु रोस्टर जारी करने तथा आगामी 7 दिन हरिद्वार में रहकर कार्य कराने के निर्देश दिये। गौरतलब है कि लगभग 50 वर्षों से लम्बित वन भूमि से सम्बनिधत मुद्दे का समाधान न हो पाने के कारण विस्थापितों को भूमि धरी अधिकार नहीं मिल पा रहा था, जिसका समाधान होने पर सभी विस्थापितों को शीघ्र ही भूमि धरी अधिकार मिलने विस्थापितों को मानसिक रूप से राहत मिलने के साथ ही विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी आसानी से मुहैया होंगी। 

बैठक में विधायक अनुपमा रावत, डीएफओ वैभव कुमार सिंह, एसडीएम अजयवीर सिंह, एसीएफ सन्दीपा शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई आरके गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई डीएस नेगी, ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी,प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी सहित ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह रावत, कलम सिंह नेगी, बलवन्त सिंह, दीपक सिंह रावत, मोहन सिंह, प्रमोद नौटियाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।