जल्लाद पति ने अपनी पत्नी की दर्दनाक हत्या कर मौके से हुआ फरार,

जल्लाद पति ने अपनी पत्नी की दर्दनाक हत्या कर मौके से हुआ फरार,
पुलिस ने हत्यारे आरोपी की तलाश के लिए गठित की टीम,
जल्द हत्यारा आरोपी होगा पुलिस की गिरफ्त में

एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना की संदिग्धता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम एवं स्वान दल से कराया गया घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण

थाना श्यामपुर क्षेत्र में एक जल्लाद पति ने अपनी पत्नी राधिका 25 वर्ष की दर्दनाक हत्या कर मौके से हुआ फरार पड़ोसी महिला श्रीमती कविता निवासी रोशन धाम थाना श्यामपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि मेरे मकान में जगत और उसकी पत्नी राधिका किराए पर रहते थे, मै रोड़ी बेलवाला ठेली चलाती हूँ , कल देर रात्रि में घर वापस पहुंची तो देखा कि जगत के कमरे का बाहर से कुंडा लगा था, आवाज देने पर कोई नहीं उठा कुंडा खोल कर देखा तो राधिका जमीन पर पड़ी थी जिसके चेहरे तथा गले में कटे के निशान थे मैंने उसे उठाने का प्रयास किया तो नहीं उठी तथा जगत भी मौके से फरार था, जिस सूचना पर थानाध्यक्ष श्यामपुर फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे संगीन अपराध के दृष्टिगत तत्काल घटनास्थल हेतु फोरेंसिक टीम और स्वान दल को मौके पर बुलाया गया मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए बाद पंचायतनामा कार्यवाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी मैं भिजवाया,

उक्त के संबंध पर थाना श्यामपुर पर धारा 302 भादवी में अभियोग पंजीकृत किया गया, तथा अभियुक्त की तलाश जारी है।

फरार पति
1- जगत हाल पता रोशनधाम वाली गली गाजीवाली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।