जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम कार्यालय में 10ः10 बजे की गई छापेमारी के दौरान 73 कार्मिक अनुपस्थित मिले।जिलाधिकारी ने छापेमारी के दौरान अनुपस्थित मिले सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। 

 जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम कार्यालय में 10ः10 बजे की गई छापेमारी के दौरान 73 कार्मिक अनुपस्थित मिले।जिलाधिकारी ने छापेमारी के दौरान अनुपस्थित मिले सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। 

 इस दौरान जिलाधिकारी ने सूचना का अधिकार से सम्बंधित पटल का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि रजिस्टर को अपडेट किया जाए और सभी प्रविष्टियां सही से अंकित की जाएं। उन्होंने विभिन्न पटलो के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि पत्रावलियों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखा जाए। 

 उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि फील्ड कार्मिकों की कार्य प्रणाली पर भी पैनी नज़र रखी जाए। शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम के रूटीन के कार्य किसी भी दशा में प्रभावित न हों।

जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री