मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागर में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न 

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागर में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न 

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल को निर्देश दिये गये कि 60 आंगनबाडी केन्द्रों की मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 27 नवम्बर 2024 तक विस्तृत रिर्पोट तैयार कर प्रस्तुत करें। 

उन्होंने यह भी निर्देश दिये गये कि ग्रामीण निर्माण विभाग को 60 आंगनबाडी केन्द्रो ंकी सूची उपलब्ध करायें जिससे विभाग द्वारा आंगनबाडी केन्द्रो पर आने वाले व्यय का वास्तविक व्यय सहित आंगणन तैयार किये जाये।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक विकास खण्ड में कम से 02-02 मॉडल उप केन्द्र बनाये जाये। मॉडल उप केन्द्रों पर व्यय धनराशि की वास्तविक स्थिति ज्ञात कर दिनांक 27 नवम्बर तक उपलब्ध कराये।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता को निर्देश दिये गये कि समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्याालयो में र्स्माट क्लास प्रारम्भ कराये जाये, साथ ही उन्होंने र्स्माट क्लास हेतु नीति आयोग के फण्ड से धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 

इस बैठक में परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, जिला नीति आयोग से नलिनी ध्यानी, सहा. जिला अर्थ सख्या अधिकारी सुभाष शाक्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।