जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण विभागीय कार्यालयो में मचा हड़कंप जो अधिकारी अनुपस्थित रहे उनसे स्पष्टीकरण का जवाब लेने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण विभागीय कार्यालयो में मचा हड़कंप जो अधिकारी अनुपस्थित रहे उनसे स्पष्टीकरण का जवाब लेने के दिए निर्देश।

के दौरान सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान श्रम आयुक्त कार्यालय में सहायक श्रम आयुक्त धर्मराज सिंह,प्रशासनिक अधिकारी रीना नेगी,श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीना भट्ट अनुपस्थित पाये गये। एआरटीओ कार्यालय में पंकज श्रीवास्तव भी रहे अनुपस्थित जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों तथा अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश।

 कार्यालय उपस्थिति पंजिका मांगे जाने पर कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि प्रशासनिक अधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका अपने अधीन अलमारी में रखी गई है जो कि अभी ऑफिस नहीं पहुॅच पाई हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन कार्यालय सहित सभी सरकारी विभागीय कार्यालयों के लिए आदेश दिये कि उपस्थिति पंजिकाएं बाहर सुरक्षित रखी जायें। 

एआरटीओ कार्यालय प्रवर्तन व प्रशासन 10:14बजे से 10:24 बजे तक चली छापेमारी के दौरान एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव अनुपस्थित पाये गये। कार्मिकों द्वारा बताया गया कि न्यायिक कार्य से सम्बन्धित प्रकरण के सम्बन्ध में देहरादून गए हैं। जबकि 32 स्थायी कर्मियों में से 16 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए तथा 4 पीआरडी में से 1 पीआरडी अनुपस्थित पाया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए हिदायत दी कि समय से कार्यालय पहुंचे और कार्यों को समयबद्धता व पारदर्शिता से निपटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा की शासकीय कार्यों योजनाओं में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली एवम लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री