भू-माफियाओ द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने पर जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने की शिकायत।

भू-माफियाओ द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने पर जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने की शिकायत।

बहादराबाद। ब्लॉक बहादराबाद ग्राम रोहालकी किशनपुर में सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा जबरन कब्जा किए जाने के मामले में ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से शिकायत की है। शनिवार को शिकायत कर्ता अविनाश चौहान ने जिला अधिकारी कार्यालय में शिकायत देकर बताया की ग्राम रोहलकी में सरकारी भूमि है। जिसकी तार-बाड़ रातों रात कर दी गई कुछ भू-माफिया अवैध कब्जा कर बेचने की फिराक में लगे है यह भूमि सरकारी हैं जिस पर किसी भी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं है। पिछले कई साल से इस भूमि पर गांव वालों के सहयोग से बच्चो का खेल का मैदान बनाया गया था। और गरीब आदमी शादी कार्यक्रम करते चले आ रहे है लेकिन बरसात के कारण कुछ दिन से बच्चे नही आ रहे थे तभी मोका देख कर रातों रात काटो वाले तार खींच कर अवैध कब्जा करने की फिराक में लगे है भू-माफिया

शिकायत में कहा की अंदेशा है गांव में पड़ी 100 बीघे से अधिक अन्य सरकारी भूमि पर भी इसी तरह अवैध कब्जा कर सकते हैं या कर लिया गया होगा। इस मामले में ग्रामीणों ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री