जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक से चन्द्राचार्य चौक की ओर जाने वाले सड़क क्षेत्र, बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित हुये पार्कों आदि का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक से चन्द्राचार्य चौक की ओर जाने वाले सड़क क्षेत्र, बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित हुये पार्कों आदि का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से किया निरीक्षण

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को भगत सिंह चौक से चन्द्राचार्य चौक की ओर जाने वाले सड़क का, बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित हुये पार्कों तथा बिड़ला पुल से रोड़ीबेलवाला की ओर जा रही सड़क का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से जायजा लिया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम भगत सिंह चौक पहुंचे, जहां से उन्होंने चन्द्राचार्य चौक को जाने वाली सड़क के आसपास के पूरे क्षेत्र का बारीकी से सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से मौका मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस क्षेत्र में लगभग विद्युत की सारी लाइनें भूमिगत कर दी गयी हैं, इसलिये जगह-जगह जो बिजली के खम्भे खड़े हैं, उन्हें यथाशीघ्र हटाया जाये ताकि इस क्षेत्र में यातायात संचालन आदि सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर पर जो रेलिंग लगी है, उसे व्यवस्थित आकार देते हुये सुन्दर बनाया जाये, स्ट्रीट लाइट लगाई जाये, इस क्षेत्र में हरियाली की दृष्टि से पौधे लगाये जायें तथा आसपास के नालों को भी कवर करना सुनिश्चित करें।
विनय शंकर पाण्डेय तत्पश्चात निरीक्षण करते हुये बिड़ला पुल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व में दिये गये निर्देशों के क्रम में बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित किये गये पार्कों का बारीकी से जायजा लिया तथा अल्प समय में ही अधिकारियों द्वारा पार्कों को विकसित करने पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बिड़ला पुल के एक किनारे पर रखे पुलिस बूथ की भी रंगाई करने के निर्देश दिये। इसके बाद वे बिड़ला पुल से रोड़ीबेलवाला की ओर जाने वाली सड़क के पास पहुंचे, जहां पर अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिये तथा उस स्थान पर आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुये श्रद्धालुओं के लिये पीने के पानी आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी नेे कहा कि हमारा निरन्तर प्रयास है कि हरिद्वार को स्वच्छ व सुन्दर बनाया जाये, जिसके तहत जहां पर भी इस तरह के स्थान चिह्नित हो रहे हैं, हम उन्हें सुन्दर बनाने के हर प्रयास कर रहे हैं, जिस कड़ी में हम अभी तक तीन पार्क विकसित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व में धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी के रूप में जाना जाता है तथा यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में श्रद्धालु हरिद्वार से अपने मस्तिष्क में अच्छी छवि लेकर जायें, यही हमारा निरन्तर प्रयास है।

निरीक्षण के दौरान सचिव एच0आर0डी0ए0 उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, हार्टीकल्चर आफिसर एचआरडीए ए0आर0 जोशी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।