जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का  औचक निरीक्षण। अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर परिवहन कार्यालय में आने वाले आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जाय निराकरण।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का  औचक निरीक्षण।

अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर परिवहन कार्यालय में आने वाले आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जाय निराकरण।

जिलाधिकारी ने कार्यालय एवं कार्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के दिए निर्देश

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, आमजन को दी जा रही सुविधाओं तथा प्रवर्तन गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों के कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक प्रतीक्षा या किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कार्यालय की कार्यप्रणाली पारदर्शी और जनहितकारी होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्राइविंग लाइसेंस निर्धारित नियमों के अनुसार और उचित ड्राइविंग परीक्षण के आधार पर ही जारी किए जाएं, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनी रहे।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ए.आर.टी.ओ. कार्यालय परिसर के बाहर संचालित दुकानों और ढाबों के संबंध में भी सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर के आसपास किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को बैठने की अनुमति न दी जाए तथा अनावश्यक भीड़भाड़ को समाप्त किया जाए।

जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की नैतिक जिम्मेदारी है।

प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए रात्रिकालीन चेकिंग अभियान भी नियमित रूप से चलाए जाएं।

निरीक्षण के दौरान ए.आर.टी.ओ. (प्रशासन) निखिल शर्मा, ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन नेहा झा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।