थाना पथरी पुलिस द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से कुशलक्षेम पूछी गई, हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

थाना पथरी पुलिस द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से कुशलक्षेम पूछी गई, हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के घरों पर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

इस दौरान ग्राम दिनारपुर स्थित वृद्धा आश्रम में भी पहुंचकर वहां निवासरत सभी बुजुर्गजनों की आवश्यकताएं व समस्याएं सुनी गईं। आश्रम के संचालकों एवं निवासियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा, चिकित्सकीय सुविधा एवं पेंशन संबंधी जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं आश्रम निवासियों का हाल-चाल जाना, वृद्धा पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई

किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस सहायता हेतु थाना हाज़ा, 112 कंट्रोल रूम एवं बीट कॉन्स्टेबल का संपर्क नंबर साझा

जनसहयोग की अपील करते हुए थाना पथरी पुलिस द्वारा कहा गया कि क्षेत्र के सभी नागरिक वरिष्ठजनों के सम्मान एवं आवश्यकतानुसार उनकी समय पर सहायता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।