महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति।  किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति।

 किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कोतवाली गंगनहर पर वादी द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि साकिर पुत्र तासीन, निवासी ग्राम रसूलपुर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार द्वारा उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली गंगनहर द्वारा तत्काल पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।

मुकदमा दर्ज होने के उपरांत उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए विवेचना उपनिरीक्षक करुणा रौकली को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी साकिर पुत्र तासीन, निवासी ग्राम रसूलपुर, उम्र 21 वर्ष, को रसूलपुर से हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

साकिर पुत्र तासीन, निवासी ग्राम रसूलपुर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 करुणा रौकली

2. का0 नितिन

3. का0 अर्जुन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।