दुपहिया वाहन चोरी के 02 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। चोरी की 03 मोटर साईकिल  बरामद

दुपहिया वाहन चोरी के 02 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। चोरी की 03 मोटर साईकिल  बरामद

वादी जिसान निवासी ग्राम चौल्ली पलाट भगवानपुर व वादी अनुज कुमार निवासी पंडितो वाली गली भगवानपुर द्वारा अलग अलग क्षेत्र से खुद की बाइक चोरी होने के संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था 

वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में भगवानपुर पुलिस द्वारा चैंकिग के दौरान ग्राम सिकन्दरपुर इन्टर कालेज के पास से 02 अभियुक्तों सागर व योगेश उर्फ बाँबी को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। अभियुक्तों की निशांदेही पर चोरी की अन्य 02 बाइक भी बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपने एक अन्य साथी अभिषेक के साथ बाइक चोरी की घटना को अंजाम देना बताया जिसकी तलाश जारी है।

बरामदगी का विवरण

1- मो0सा0 संख्या न0 UK17 G 2788 थाना भगवानपुर से सम्बन्धित 

2- मो0सा0 संख्या UK08 AD 6463 थाना भगवानपुर से सम्बन्धित

3- मो0सा0 संख्या-UK 17 H 2267 कोतवाली रूडकी से सम्बन्धित 

पुलिस टीम

1-उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी

2- है0का0 325 गीतम सिंह

 3- का0354 उबैद उल्ला

  4 का0 24 रविन्द्र राणा

 5-का0 532 वीरेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।