देवभूमि प्रेस क्लब बहादराबाद एसोसिएशन की बैठक की गयी जिसमे एसओ नितेश शर्मा ने पत्रकारों से औपचारिकता मुलाकात की

देवभूमि प्रेस क्लब बहादराबाद एसोसिएशन की बैठक की गयी जिसमे एसओ नितेश शर्मा ने पत्रकारों से औपचारिकता मुलाकात की

बहादराबाद। देवभूमि प्रेस क्लब बहादराबाद एसोसिएशन की एक बैठक बहादराबाद कार्यालय में की गई। बैठक में एसओ बहादराबाद नितेश शर्मा ने पत्रकारों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सहयोग की अपील की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण पेगवाल ने कहा कि पुलिस और पत्रकार एक दूसरे के पूरक है। पत्रकार हमेशा पुलिस का सहयोग करते आए है। कहा कि पत्रकार जनता का आईना है। जनहित, शासन प्रशासन, राजनीति और क्राइम से जुड़ी तमाम खबरें आम नागरिक तक पहुचाने में पत्रकार की अहम भूमिका रहती है। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने भी पत्रकारों के साथ विशेष मुद्दों पर चर्चा कर पत्रकारों से सहयोग की अपील की। कहा कि पुलिस का गुण वर्ग एवं बेड वर्ग पत्रकारों पर निर्भर करता है आप खबरों को कवर करते हैं कहां की कावड़ को लेकर एक बैठक की भी आवश्यकता है जिसमें सभी पत्रकार उस में सहयोग करें कहां थी पत्रकार और पुलिस के बीच समन्वय मधुर होने चाहिए एक दूसरे के पूरक हैं उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठक होनी जरूरी है ताकि क्षेत्र की समस्याओं को भी एक दूसरे के साथ शेयर कर सकें। जिससे किसी भी प्रकार के आपसी मतभेदों को दूर किया जा सके एवं आपसी सामंजस्य बनाया जा सके।
बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण पेगवाल एंव संचालन वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पांडेय ने किया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा को संगठन ने पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पंकज जायसवाल, मनीष कुमार पाल, सनत शर्मा, दीपक मोर्या, डाॅ.अर्जुन नागयान, भारत भूषण चंदेला, प्रमेन्द्र नारायण, संजय लाम्बा, सुखदेव निर्भय, सुधीर कुमार, धर्मराज, कुलदीप कुमार, भंवर सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।